Type Here to Get Search Results !

55+ विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार - Quotes On International Day of Peace


55+ विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार  


दोस्तों आज के Events आर्टिकल में पढ़ सकते हैं "विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार" विश्व शांति दिवस पर स्लोगन, Quotes On Peace In Hindi, Quotes On International Day of Peace और साथ ही जान सकते हैं विश्‍व शान्‍ति दिवस के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारियों को.   

Quotes-On-International-Day-of-Peace
55+ विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

आज ऐसा कौन हैं जो शांति नहीं चाहता अपने जीवन, अपने समाज, अपने देश तथा अन्य सभी देशों में. हर कोई चाहता हैं की आपस में हम सबके भाई-चारा हो आपसी प्रेम हो और हर कोई एक दुसरे के काम आ सके ऐसी सोच हो. जिससे हम सब शांति से अपने जीवन को जी सके.  क्युकि आज के  समय  हर तरफ निराशा, स्वार्थ और घृणा, हिंसा से होने वाली आशांति के काले बादलो से हम घिरे हुए हैं. 


विश्व शांति दिवस कब मनाया जाता हैं? 
International Day of Peace का आयोजन का 1982 से लेकर वर्ष 2001 तक सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था. लेकिन  2002 से यह अंतरराष्ट्रीय पर्व का दिन 21 सितम्बर निर्धारित कर दिया गया और इसी दिन पुरे विश्व में इस ख़ास उत्सव का आयोजन किया जाता हैं और सभी राष्ट्र और वहा के नागरिक बड़े ही उल्लास के साथ मनाते हैं. 

विश्व शांति दिवस का उद्देश्य:- 
दुनियाभर में फैली स्वार्थ, घृणा और हिंसा जैसी महामारी के कारण उत्पन्न अशांति को दूर कर शांति के दीप जलाने के उदेश्य से विश्व शांति दिवस का आयोजन किया जाता हैं. 

सफ़ेद कबूतरों उड़ाना:- 
दुनियाभर में  विश्व शांति दिवस के इस पर्व को मनाया जाता हैं और कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी होता हैं जिसकी शुरुआत सफ़ेद रंग के कबूतरों को उड़ा कर की जाती हैं क्युकि सफ़ेद रंग शांति का प्रतीक होता हैं. और यह सफ़ेद कबूतर खुले आकाश में उड़ते हुए लोगों के बीच शांति का सन्देश पहुचाते हैं. 

मानव कल्याण:-
अगर आज के समय में इंसान ये समझ जाए की हर धर्मो में सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का होता. और हर सेवा से बड़ी सेवा मानव सेवा की होती हैं तो विश्व में हर ओर शांति ही शांति और उन्नति ही उन्नति होगी.


55+ विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार  


संकल्प:-
आज 21 सितम्बर के दिन हम सब मिलकर एक संकल्प लेते हैं की, हमें अपने आस-पास और अपने सभी जानने पहचाने वालो के प्रति प्रेम-भाव लायेगे मन के अन्दर पनप रहे द्वेष भाव को मिटा कर प्रेम भाव से ताकि सभी एक दुसरे के करीब आये और अपने जीवन को शांति के साथ जीए. और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के इस मुहीम को मिलकर आगे बढ़ाएं. 

""वसुधैव कुटुंबकम""


..1..
मानव जब सभी इच्छायों को त्याग देता है औरमैं” और “मेरा”  जैसी भावना से मुक्त हो जाता है, वह जीवन में शांति प्राप्त करता है.
"भगवत गीता"


..2..
शांति अपने आप में ही, एक पुरस्कार है.
"महात्मा गाँधी"

..3..
हजारों उन खोखले शब्दों की तुलना में बेहतर वह एक शब्द है, जो शांति को लाता है.
"गौतम बुद्ध

..4..
जिस मानव का ह्रदय शांत व सरल  होता है, जो कार्य  करते समय शांत रहते है, वह सही मायनों में इंसान होता है जो सच को प्राप्त कर लिया है और जो पीड़ा से मुक्त हो चुका है.
"गौतम बुद्ध"

..5..
अंदर से शांति आती है. इसकी तलाश बाहर मत करो.
"गौतम बुद्ध"

Quotes On Peace In Hindi

..6..
जो व्यक्ति द्वेषपूर्ण विचारों से मुक्त रहता हैं, वह निश्चित रूप से शांति को प्राप्त करता हैं.
"गौतम बुद्ध"

..7..
हम केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में ही विश्वास रखते हैं.
"लाल बहादुर शास्त्री"

..8..
अपने जीवन को भूल कर आप कभी शांति जीवन में प्राप्त नहीं कर सकते.
"वर्जिनिया वूल्फ

Quotes On International Day of Peace

..9..
जो व्यक्ति शांतिपूर्ण क्रांति को असंभव बना देते हैं, वो हिंसक क्रांति को अपरिहार्य बना देंगे.
"जॉन ऍफ़ केनेडी

..10..
यह भी एक हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है कि,  केवल युद्ध के लिए तैयार रह कर हम शांति को सुरक्षित कर सकते हैं.
"जॉन एफ. कैनेडी"

..11..
हमारे लिए पहली चीज शांति है जो ईश्वर ने हमारे लिए बनायीं हैं.
"जॉन केबले

..12..
शांतिपूर्ण को ही सत्ता दो.
"मिशेल फ्रंटि

..13..
तब तक यह युद्ध बंद नही होंगे जब तक बच्चे इस संसार में  बड़े दिमाग और छोटे अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal Gland) के साथ नहीं आना शुरू होंगे.
"एच. एल. मेंकेन"

..14..
हज़ारों मील का सफ़र है शांति , और इसे एक बार में एक कदम बढ़ाकर तय किया जाना चाहिए.
"लिंडन बी.जोंसन"

विश्व शांति दिवस पर अनमोल विचार

..15..
अपने  दुश्मन  के  साथ  यदि  आप  शांति को  स्थापित करना चाहते  हैं, तो अपने दुश्मन के साथ आपको मिलकर काम  को करना  होगा . और तभी आप उसके साथी  बन  सकते हैं और शांति की स्थापना कर सकते हैं.
"नेल्सन मंडेला"


..16..
मैं अपने राष्ट्र अफ्रीका के लिए एक ऐसा ख्वाब  देखता  हूँ  जो  स्वयम  में  शांत-प्रिय हो .
"नेल्सन मंडेला"

..17..
हमारे ह्रदय में यदि शांति नहीं है तो, इसका यही कारण है कि, हम यह भूल चुके हैं कि हम एक दूसरे के हैं.
"मदर टेरेसा"

..18..
ह्रदय के अन्दर शांति की शुरुआत एक मुस्कराहट से होती है.
"मदर टेरेसा"

..19..
शांति का अर्थ साम्यवाद (Communism) के विरोध का नहीं होना है.
"कार्ल मार्क्स"

Quotes On International Day of Peace

..20..
उथल -पुथल और अराजकता के बीच अपने आपके अन्दर शांति बनाये रखें.
"दीपक चोपड़ा"

..21..
प्रेम की शक्ति को जब , शक्ति के प्रति, प्रेम को वशीभूत कर लेगी, तब जाकर विश्व शांति का अनुभव करेगा.
"जिमी हेंड्रिक"

..22..
शांति तो तब है, जब वक़्त के बीतने से हमें  फर्क नहीं पड़ता.
"मारिया शेल्ल"

..23..
स्थाई शांति शक्ति से नहीं आती है.
"डेविड बोरेन्स्टीन"

..24..
मैं नहीं जानता कि युद्ध शांति के बीच का अंतराल है या शांति युद्ध के बीच का.
"जोर्ज्स क्लेमेंसिऊ"

..25..
सिर्फ शांति के बारे में बाते करना काफी नहीं होता. उसमे विश्वास भी करना होता हैं. और सिर्फ विश्वास करना काफी नहीं है. उसपे काम भी करना होता हैं.
"नोर रूजवेल्ट

..26..
राजनीतिक या आर्थिक बदलाव से शांति नहीं मिल सकती, बल्कि मानवीय स्वभाव में बदलाव से मिल सकती है.  
"सर्वपल्ली राधाकृष्णन"

..27..
जीवन में शांति से जीने के लिए दो ही उपाय है, छमा कर दो उन्हें जिन्हें तुम भूल नहीं सकते, भूल जाओ उनकों जिन्हें तुम छमा नहीं कर सकतें.

..28..
जो व्यक्ति शांति और चैन से जीना चाहता है, उसे हर वो चीज नहीं बोलनी चाहिए, जो वो जानता है या देखता है.
"बेंजामिन फ्रैंकलिन

Quotes On Peace In Hindi

..29..
 शांति को  भी  शायद बहुत ऊँची कीमत  पर  खरीदा  जा  सकता  है .
"बेंजामिन फ्रैंकलिन"


..30..
हम युद्ध  इसलिए करते  हैं,  कि  हम शांति पूर्वक रह  सकें .
"अरस्तु

..31..
शांति यद्ध से सिर्फ बेहतर नहीं है, बल्कि कहीं और ज्यादा कठिन भी है.
"जोर्ज बर्नार्ड शा"

..32..
शांति से प्रेम करने के लिए आपको युद्ध में लड़ा हुआ होना ज़रूरी नहीं है.
"गेरेल्डाइन फेर्रारो

..33..
मन की शांति ही सबसे बहुमूल्य धन हैं. 

..34..
लोग  हमेशा  युद्ध  करते  हैं  जब  वो  कहते  हैं  कि  उन्हें  शांति  प्रिय  है .
"डेविड हर्बर्ट लारेंस

..35..
मैं  इस्लाम  में यकीन  रखता  हूँ . मैं  अल्लाह  और  अमन  में  यकीन  करता  हूँ .
"मुहम्मद अली

..36..
शांति शायद ही कभी शांतिपूर्ण इंसान को नहीं दी जाती. 
"फ्रेडरिक शीलर

..37..
शांति और न्याय एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.
"डवाइट डी. ईसेनहोवेर"

..38..
युद्ध शांति है. स्वतंत्रता दासता है. अज्ञानता में शक्ति है.
"जॉर्ज ओरवेल"

..39..
गुस्से में रहते हुए हर मिनट आप 60 सेकंड की मानसिक शांति खोते है.
"राल्फ वाल्डो एमर्सन"

55+ विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार


..40..
आपके अलावा आपको कोई  भी  शांति नहीं  दे  सकता .
"राल्फ वाल्डो एमर्सन"

Quotes On Peace In Hindi

..41..
हिंसा  से कभी भी  शांति नहीं  प्राप्त  की  जा  सकती  है, यह  सिर्फ  समझ  के  माध्यम  से  ही प्राप्त हो सकती  है.
"राल्फ वाल्डो एमर्सन"

..42..
वास्तविक और स्थाई जीत शांति की होती है, युद्ध की नहीं.
"राल्फ वाल्डो एमर्सन"

..43..
शांति बलपूर्वक बनाई नहीं रखी जा सकती, यह तो केवल आपसी सहमति से ही पायी जा सकती है.
"अल्बर्ट आइंस्टीन"


..44..
अगर जीवन में शांति चाहते हैं, तो लोकप्रियता से बचिये .
"अब्राहम लिंकन"

..45..
अपने जीवन को टाल कर आप शांति नहीं पा सकते.
"वर्जिना वूल्फ"

Quotes On International Day of Peace

..46..
जो  लोग  चुनाव  करने  के  लिए  स्वतंत्र  हैं  वो  हमेशा  शांति  का  चुनाव  करेंगे .
"रोनाल्ड रीगन"

..47..
हम इसलिए युद्ध करते हैं कि हम शांति से रह सकें.

..48..
हम बाहरी दुनिया में कभी शांति नहीं पा सकते हैं, जब तक की हम अन्दर से शांत ना हों.
"दलाई लामा

..49..
मुझे मानसिक शांति केवल तभी मिल सकती है, जब मैं किसी को परखने के अपेक्षा उसे माफ़ कर देता हूँ.
"जेराल्ड जम्पोलेसकी"

..50..
 आप जब तक अपने दिल की बात नहीं सुनेंगें, तब तक आप कभी भी  मानसिक शांति को प्राप्त नहीं कर सकते.
"जॉर्ज माइकल"

..51..
मैं नहीं जानता कि युद्ध शांति के बीच का अंतराल है या शांति युद्ध के बीच का.
"जॉर्ज क्लेमेंसौ"

..52..
प्रत्येक  लक्ष्य , प्रत्येक  कार्य , प्रत्येक  विचार , प्रत्येक भावना , चाहे वह चेतन या अवचेतन रूप में ज्ञात हो, मानसिक शांति बढाने की दिशा में एक प्रयास है.
"सिडनी मैडवेड

..53..
शांति पहली चीज है जो ईश्वर ने बनायीं हैं.

विश्व शांति दिवस पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार


..54..
आतंकवाद शांति और सुरक्षा, समृद्धि और लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा है.
"बान की-मून"

..55..
एक  भेड़िये  के  साथ  शांति की  बात  करना  भेंड   के  लिए  पागलपन  है .
"थोमस फूलर


दोस्तों अगर आप को 55+ विश्व शांति दिवस पर स्लोगन सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार - Quotes On International Day of Peace का यह आर्टिकल पसंद आया होगा तो इसे जरुर से अपने दोस्तों के बीच शेयर करे और शांति का पैगाम उन्हें भी दे फेसबुक व्हात्सप्प, गूगल प्लस पर. आप का बहुत बहुत धन्यवाद आपने अपना समय दिया वाह हिंदी ब्लॉग को.

इन्हें भी पढ़े: 

Top Post Ad