Type Here to Get Search Results !

6 अप्रैल का इतिहास / History Of 6 April In Hindi

6 अप्रैल का  इतिहास  / 6 April Aaj Ka Itihaas - History Of  6 April In Hindi

आज जानते हैं  " 6 अप्रैल का इतिहास " के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh के द्वारा लिखे गए  "6 अप्रैल Aaj Ka Itihas" नामक कालम के जरिये.

History-Of-6-April-In-Hindi


6 April  Day In Indian And World History Important Event

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में  6 अप्रैल के इस  इतिहास के पन्ने में.


# =  राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ 1606 में  बग़ावत की.



# = फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ 1672 में  युद्ध की घोषणा की.

# =  यूएस कांग्रेस का नियमित सेशन फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में 1789 को  शुरु किया.

# =  पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत 1896 में  एथेंस में हुई.

# =  अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार 1909 में  उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया था.

# = कंपनी कैडिलेक ने 1912 में  कार में पहली बार इलेक्ट्रिक स्टार्टर शुरु किया.

# = प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने 1917 में  जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की.

# = रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत 1919 में  गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया.

# = महात्मा गाँधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर जोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा, जिनकी की शरुआत 1930 में दांडी नमक का कानून तोड़कर किया गया.

# =  आजाद हिंद फ़ौज  से मिलकर  1942 में जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारत के क्षेत्रों पर बमबारी की.

# =  अमेरिका ने 1955 में परमाणु परीक्षण किया.

# = सोवियत संघ ने 1957 में परमाणु परीक्षण किया.

# = भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में  पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया.

# =  दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर 1982 में  अर्जेन्टीना ने अधिकार किया.

# = पाकिस्तान ने 1998 में मिसाइल 'गौरी बैलिस्टिक' का  परीक्षण किया.


# =  1999 में नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा.

# = कराची की एक अदालत ने 2000 में  आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी.

# =  उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 2003 में  86 क़ैदी मारे गये.

# = कुर्द नेता जलाल तालाबानी को 2005 में  ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया.

# = लिट्टे के फिदायीन हमले में 2008 को  राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये.

# =  इथोपिया की एक अदालत ने 2008 में  पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई.

# =  इटली में 2009 में आये  6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण लगभग  253 लोगों की मौत हो गयी.

# = श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर 2014 में  पहली बार चैंपियन बनी.
 आईये अब जानते हैं  यहाँ  6 अप्रैल  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ. 6 April Famous Birthdays.

# = आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) की बेगम मुमताज़ महल का जन्म 6 अप्रैल 1593 में हुआ.



# = हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली का जन्म 6 अप्रैल 1886 में हुआ.

# = प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म 6 अप्रैल 1929 में हुआ.

# = भारतीय सिनेमा की मशहूरा अदाकारा सुचित्रा सेन का जन्म 6 अप्रैल 1931 में हुआ.

# = प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म 6 अप्रैल 1956 में हुआ.

# = बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म 6 अप्रैल 1971 में हुआ.

6 अप्रैल  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  6 April Famous Deaths.

# = सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन  6 अप्रैल 1664 में हुआ था. 

# = प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन  6 अप्रैल 1929 में हुआ था. 


# = पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन  6 अप्रैल 1985 में हुआ था. 

# = भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति , स्वतंत्रता सेनानी, चौधरी देवी लाल का निधन  6 अप्रैल 2001 में हुआ था. 

# = बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन  6 अप्रैल 2007 में हुआ था. 
अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिवस. - Important Days of 5 April
# = डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)

# = ग्राम स्वराज दिवस

History Of  6 April In Hindi, 6 April Aaj Ka Itihaas, 6 April Itihas,  आज का इतिहास, 6 अप्रैल का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 6 अप्रैल के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को, 


Top Post Ad