Type Here to Get Search Results !

4 अप्रैल का इतिहास / History Of 4 April In Hindi

4 अप्रैल का  इतिहास  / 4 April Aaj Ka Itihaas - History Of  4 April In Hindi

आज जानते हैं  " 4 अप्रैल का इतिहास " के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh के द्वारा लिखे गए  "4 अप्रैल Aaj Ka Itihas" नामक कालम के जरिये.
 History-Of -4-April-In-Hindi


4 April  Day In Indian And World History Important Event

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में  4 अप्रैल के इस  इतिहास के पन्ने में.



# =  स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना 1460 में हुई.



# =  रुस और प्रशिया की सेनाओं ने 1716 में  उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर अपना  कब्जा किया.

# =  जेकब रोजरविन ने 1722 में  पूर्वी आयरलैंड की खोज की.

# =  अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला 1818 में  लिया गया.

# = 1858 में ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई.

# = कांगड़ा घाटी में 1905 के  आए भयंकर  भूकंप में लगभग  20,000 लोगों की मौत हुई.

# =  1910 में  दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला.

# = 1916 में अमेरिकी सीनेट में प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति.

# = जर्मनी की सेना ने 1941 में  लीबिया के बेनगाजी शहर पर अपना  कब्जा किया.

# = ब्रिटिश सेना ने 1944 में  इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया.

# =  उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना 1949 में  हुई .



# =  अफ्रीकी देश सेनेगल ने 1960 में  फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की.

# = अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या 1968 में  कर दी गई. उनकी मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में दंगे हुए लेकिन पुलिस की बड़ी तैनाती से हालात को स्थिर कर लिया गया.

# =  बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच 1975 में  हुए समझौते के बाद  माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई.

# =  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को 1979 को  फ़ाँसी. 

# =  क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने  1997 में  भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया.

# =  भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2004 में  माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई.


# =  ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर 2006 में  नये आरोप लगे.

# = दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने 2008 में  भाजपा सदस्यता स्वीकार किया.

# = पाकिस्तान की नई सरकार ने 2008 में  सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया.

# = 2010 में माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी.

# = 2013 में  महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोग मारे गए.

# = 2013 में  छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए.
आईये अब जानते हैं  यहाँ  4 अप्रैल  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ. 4 April Famous Birthdays.

# = हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल 1889 को हुआ.

# = प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म 4 अप्रैल 1904 को हुआ.

# = अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म 4 अप्रैल 1922 को हुआ.

# = भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को हुआ.

# = भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म 4 अप्रैल 1972 को हुआ.

# = भारतीय अभिनेत्री सिमरन का जन्म 4 अप्रैल 1976 को हुआ.
4 अप्रैल  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  4 April Famous Deaths.

# = हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन का निधन 4 अप्रैल 1987 को हुआ था.

# = भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का निधन 4 अप्रैल 1995 को हुआ था.


History Of  4 April In Hindi, 4 April Aaj Ka Itihaas, 4 April Itihas,  आज का इतिहास, 4 अप्रैल का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 4 अप्रैल के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को, 

Top Post Ad