Type Here to Get Search Results !

अनुष्का शर्मा की जीवनी - 1 May Birthday - Anushka Sharma Biography

अनुष्का शर्मा की जीवनी - Anushka Sharma Biography In Hindi

दोस्तों आज के आर्टिकल (Biography) में जानते हैं माडलिंग कि दुनिया से होती हुयी फ़िल्मी दुनिया में शोहरत कमाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री व विराट कोहली की दुल्हनियां अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय” (Anushka Sharma Biography In Hindi) के बारे में. 
Anushka Sharma 1 May Birthday Special 
 Anushka-Sharma-Biography-Hindi

एक झलक अनुष्का शर्मा की जीवनी पर :
अनुष्का शर्मा का जन्म  1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ.  इनके पिता का नाम कर्नल अजय कुमार शर्मा हैं जोकि एक आर्मी अफसर है, और माँ का नाम आशिमा शर्मा हैं. अनुष्का के माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है. एक बड़ा भाई भी हैं जिनका नाम कारनेश शर्मा हैं जो राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे लेकिन अब वे  मर्चंट नेवी में कार्यरत है.
शिक्षा:
Anushka Sharma की शिक्षा आर्मी विद्यालय से हुयी और इसके बाद बैंगलोर में स्थित माउन्ट कारमेल कॉलेज से कला की शिक्षा ली. और उसके बाद मुंबई आ गयी और यही से शुरू किया सफ़र मॉडलिंग के करियर का.
करियर की शुरुआत:
शुरू जब मुंबई आई तो उनका रुझान मॉडलिंग जगत की ओर रहा और इनका  सोचना रहा की  मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाऊ और फिल्मो में काम करने की उतनी रूचि नहीं रही शुरू के दौर में.

मॉडलिंग करियर की शुरुआत लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और कलेक्शन के टॉप - 7 में उनको  चयन हो गया. और इसी के साथ "अनुष्का शर्मा" को  नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचार के लिए कार्य किया. और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान कायम कर ली.

फ़िल्मी सफर:
Anushka Sharma ने यशराज फिल्म्स में अपना ऑडिशन दिया और सफल रही और उन्हें तीन फिल्मो का ऑफर मिला जिसे अनुष्का ने साईन किये. फिल्म - रब ने बना दी जोड़ी, बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात.

अनुष्का शर्मा की जीवनी - Anushka Sharma Biography In Hindi

पहली फिल्म:
अनुष्का की पहली फिल्म आदित्य चोपड़ा के निर्देशक में बनी 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की जिसमे सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम किया. और फिल्म ब्लाकबस्टर हिट साबित हुई. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा  की अदाकारी को भी दर्शको ने खूब सराहा.

इस फिल्म के बाद दूसरी रिलीज हुयी 7 मई 2010 को यश राज बैनर तले बनी  "बदमाश कंपनी" और इसके बाद अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म बनायीं  बैंड बाजा बारात जो 10 दिसंबर 2010 को परदे पर आई जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया. और इन्ही सब फिल्मो से अनुष्का को काफी नाम और पहचान मिली.

अनुष्का शर्मा की प्रमुख फिल्मे :
  • 2008 - रब ने बना दी जोड़ी
  • 2010 - बदमाश कंपनी 
  • 2010 - बैंड बाजा बारात  
  • 2011 - पटियाला हाउस 
  • 2011 - लेडीज़ vs रिकी बहल 
  • 2012 - जब तक है जान
  • 2013 - मटरू की बिजली का मंडोला  
  • 2014 -  पीके
  • 2015 - एन एच 10 
  • 2015 - बॉम्बे वेलवेट
  • 2015 - दिल धड़कने दो 
  • 2015 - हम हैं ह्याप्पी 
  • 2015 - सुल्तान
  • 2016 - ए दिल है मुश्किल
  • 2017 - फिलौरी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी:
विराट और अनुष्का की मुलाकात एक एड-शूट के सेट पर हुयी थी. और साल 2013 से इनके प्यार की चर्चाएँ शुरू हो गयी. 
2014 में विराट  दक्षिण अफ्रीका के दौरे से वापस आये तो सीधा अनुष्का के घर गए. और उन दोनों को कई बार साथ साथ देखा गया जिसके कारण इन दोनों के रोमांस की चर्चा और तेज़ हो गयी. 

Anushka Sharma 1 May Birthday Special 

मैच के दौरान फ्लाइंग Kiss:
Virat kohli ने जब एक मैंच में शतक लगाया तब अनुष्का ने विराट कोहली को फ्लाइंग किस दे दिया और यह Kiss सुर्खियों में छा गयी. और जब एक प्रेस कांफ्रेंस हुयी और विराट से पूछा गया तो रिश्ते के बारे में तो प्यार का रिश्ता कबूल कर लिया.

अनुष्का, विराट का ब्रैकअप:
मिडिया की खबरों के मुताबिक 2015 में ही शादी करना चाहते विराट, अनुष्का से और यह दिल की बात भी बता दी लेकिन अनुष्का अपने करियर को बनाना चाहती थी इस लिए यह विराट का शादी वाला प्रपोजल ठुकरा दिया इस कारन दोनों में दूदुरिया आ गयी और आपस में दोनों का ब्रैकअप हो गया.

प्यार का इज़हार:
और एक बार फिर दोनों नजदीक आ गए और साथ वक्त बिताने लगे. जब  30 नवबंर 2016 युवराज सिंह और हेजल की शादी हुयी और प्रति में दोनों मौजूद रहे जैम कर दोनों ने डांस किया और खूब रोमांस किया.

और फिर साल 2017 वैलेंटाइन्स-डे के दिन  Anushka Sharma और Virat Kohli ने अपने प्यार का इज़हार सार्वजनिक रूप से कर दिया. 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी:
भारतीय कप्तान विराट और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने 11 दिसंबर  2017 को इटली के एक आलीशान होटल में शादी कर ली

और इस शादी को दोनों ने अपने अपने सोशल मिडिया के माध्यम से दोस्तों को दी. और शादी के खूब फोटोज शेयर किये. 



दोस्तों अगर अनुष्का शर्मा की जीवनी  - Anushka Sharma Biography In Hindi के इस लेख को  लिखने में मुझ से कोई त्रुटी हुयी हो तो छमा कीजियेगा और इसके सुधार के लिए हमारा सहयोग कीजियेगा. आशा करता हु कि आप सभी को  यह लेख पसंद आया होगा. 

धन्यवाद आप सभी मित्रों का जो आपने अपना कीमती समय इस Wahh Blog को दिया.

Top Post Ad