Type Here to Get Search Results !

8 मार्च का इतिहास / 8 March Aaj Ka Itihaas / History Of 8 March In Hindi

8 मार्च  का  इतिहास  / 8 March Aaj Ka Itihaas / History Of 8 March In Hindi


आज जानते हैं  " 8 मार्च का इतिहास " के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  " 8 March  Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.

8-march-Aaj-Ka-Itihaas
8 मार्च  का  इतिहास  / 8 March Aaj Ka Itihaas / History Of 8 March In Hindi
सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में 8 मार्च के इस  इतिहास के पन्ने में.


 8 march Day In Indian And World History Important Event

1=   गुजरात के बहादुर शाह ने 1534 में चित्तौढ़गढ़ को लूटा.

2=   इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद 1702 में महरानी ऐनी ने सत्ता संभाली.

3=  ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने 1907 में महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकराया था.

4=  अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में प्रथम बार मनाया गया था.

5=   रूस के सेंट पीट्सबर्ग में 1917 को हुए  दंगे और हमले के साथ ‘फरवरी क्रांति’ शुरुवात हुयी.

6=   स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 1921 को पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या कर दी गयी.

7=  यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका में 1924 को हुई कैसल गेट खान दुर्घटना में 172 कोयला खनिक मारे गए.

8=  महात्मा गांधी ने 1930 को सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुवात की. 

9=  द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया.

10=  एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना 1948 को हुयी थी.


11=  सोवियत संघ ने अपने पास परमाणु बम होने की घोषणा 1950 को की थी.

12=  एन्टोइन पिने 1952 में फ़्रान्स के प्रधानमंत्री बने.

13=  मिस्र ने स्वेज नहर 1957 को दुबारा खोल दिया.

14=  मेक्स कोनरेड ने 8 दिन, 18 घंटे और 48 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करके 1961 में  नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया.

15=  वियतनाम युद्ध 3,500 अमरीकी मरीनों ने 1965 में दक्षिण वियेतनाम में पहुचकर सैनिक ठिकाना बनाया. 

16=  1974 में  पेरिस, फ़्रान्स में चार्ल्स दे गोल हवाई अड्डा खुला.

17=  इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में 2001 को राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली.

18=  रूस ने ईरान मामले पर 2006 में अपना प्रस्ताव वापस लिया.

19= बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण 2008 में  दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया.

20=  फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने 2008 में काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

21= भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने 2009 में थाइलैंड ओपन ख़िताब को जीता था.

22= उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ 2013 में सभी शांति समझौतों को समाप्त कर दिया था.

 आईये अब जानते हैं  यहाँ  8 मार्च  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ. 8 March Famous Birthdays

1= प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि हरि नारायण आपटे का जन्म 8 मार्च 1864 को हुआ. 

2= गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का जन्म 8 मार्च 1889 को हुआ. 

3=  भारतीय राजनीतिज्ञ तथा  ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे विश्वनाथ दास का जन्म 8 मार्च 1889 को हुआ. 

4=  प्रसिद्ध भारतीय कलाकार दामेर्ला रामाराव का जन्म 8 मार्च 1897 को हुआ. 

5= भारत के प्रसिद्ध जाने आने  गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का जन्म 8 मार्च 1921 को हुआ. 

6= राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म 8 मार्च 1953 को हुआ. 

7= भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक जिम्मी जॉर्ज का जन्म 8 मार्च 1955 को हुआ.

8=  भारतीय फिल्म अभिनेता फ़रदीन ख़ान का जन्म 8 मार्च 1975 को हुआ. 

9= भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 को हुआ. 

8 मार्च  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ. 8 March Famous Deaths

1= मेवाड़ की रानी रानी कर्णावती का निधन  8 मार्च 1535 को हुआ था. 

2=  भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन  8 मार्च 1957 को हुआ था. 

3=  आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का निधन  8 मार्च 2015 को हुआ था. 

8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

1=  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

8 March  Aaj Ka Itihaas, 8 March Itihas,  आज का इतिहास, 8 मार्च का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 8 मार्च  के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को,  History Of 8 March  In Hindi,



Top Post Ad