Type Here to Get Search Results !

जाने 10 मार्च का इतिहास / 10 March Aaj Ka Itihaas

10 मार्च  का  इतिहास  / 10 March Aaj Ka Itihaas / History Of 10 March In Hindi


आज जानते हैं  " 10 मार्च का इतिहास " के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  " 10 March  Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.

10-march-Aaj-Ka-Itihaas

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में 10 मार्च के इस  इतिहास के पन्ने में.

10 march Day In Indian And World History Important Event
1=  इंग्लैंड ने 1624 में स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.


2=  ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार 1801 को जनगणना की शुरुआत की गई.

3=  हवाई में सबसे पहले 1847 में सिक्के की ढलाई की गई. 



4=  ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने 1862 में जांजीबार की आजादी को मान्यता दी.

5= ग्राहम वेल ने पहली बार 1876 में  टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की. और उन्होंने अपने दोस्त  से कहा कि “मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल बोल रहा हूँ. 

6= आइवरी कोस्ट1893 में  फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना. 

7= उत्तरी फ्रांस में 1906 को हुयी खान दुर्घटना के दौरान लगभग 1100 लोगों की मौत हुयी थी.

8= राजद्रोह का आरोप में 1922 को  महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, उन्हें छह वर्षो की क़ैद हुयी  परन्तु दो वर्ष बाद रिहा कर दिए गए. 

9= द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान  1945 में अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की. जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये.

10= 1946 में हुए ब्राजील रेल हादसे में लगभग 1855 लोगों की मौत हो गई.

11=  तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ 1959 में विद्रोह शुरू हुआ. 


12= मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 1969 में 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी.

13= एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में 1973 को ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

14= 1998 में  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए. 



15=  उत्तर कोरिया ने  2003  में क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया. 

16= पाकिस्तान के क्वेटा शहर में 2006 में हुए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में लगभग 26 लोग मारे गये.

17= यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर 2007 में विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे.

18= 2008 में माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली.



19= भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में 2010 में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया.
आईये अब जानते हैं  यहाँ  10 मार्च  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ. 10 March Famous Birthdays
1= भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म 1872 में हुआ था. 

2= अंतरिक्ष वैज्ञानिक और ‘इसरो’ (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचन्द्र राव  का जन्म 1932 में हुआ था. 



3= भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का जन्म 1934 में हुआ था. 

4= प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया का जन्म 1945 में हुआ था. 
10 मार्च  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ. 10 March Famous Deaths
1= नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन 1897 में हुआ था. 

10 March  Aaj Ka Itihaas,10 March Itihas,  आज का इतिहास, 10 मार्च का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 10 मार्च  के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को,  History Of 10  March  In Hindi,



Top Post Ad