Type Here to Get Search Results !

जाने 7 सितम्बर के इतिहास के पन्ने को / 7 September Aaj Ka Itihaas


7 सितम्बर  का  इतिहास  / 7 September Aaj Ka Itihaas / History Of 6 September In Hindi


दोस्तों आज जानते हैं  " 7 सितम्बर का इतिहास" के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  
" 7 September  Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.
7-September-Aaj-Ka-itihaas-History
जाने  7 सितम्बर  के इतिहास के पन्ने को / 7 September Aaj Ka Itihaas

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में 7 सितम्बर  के इस  इतिहास के पन्ने में.
7 September Day In Indian And World History Important Event
1= 1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये.

2= 1812 - बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया.

3= 1813 - अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया.

4= 1860 - लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई.

5= 1901 - पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ.

6= 1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की.

7= 1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी.

7 सितम्बर  का  इतिहास  / 7 September Aaj Ka Itihaas / History Of 6 September In Hindi

8= 1921 - अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

9= 1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना.

10= 1927 - फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की.

11= 1929 - फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत.

12= 1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ.

13= 1940 - द्वितीय विश्वयुत्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी.

14= 1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत.

15= 1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया.

16= 1953 - निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं.

17= 1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा.

18= 1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े.

19= 1979 - स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की.

20= 1986- विशप डेस्मंड टूटू नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्च विशप बने.

21= 1997- बेस्ट मिंस्टर आइवी तक राजकुमारी डायना की 4 मील लंबी शवयात्रा निकली जिसका सीधा प्रसारण लाखों लोगों ने टीवी पर देखा.

22= 1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ.

23= 1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए.

24= 2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने.

25= 2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने.

26= 2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश.

27= 2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ.

28= 2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत.

29= 2008 -  बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी.

30= 2008 -  कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया.

31= 2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी.

32= 2008 -  खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई.

33= 2009- भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती.

34= 2011 - दिल्ली में रात ११:२८ बजे रिक्टर पैमाने पर ४.२ तीव्रता का ६ सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित था.

35= 2011 - रूसी विमान याकोवलेव याक-४२ के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से २२ हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित ४४ लोगों की मौत हो गई.

36= 2011 - दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए.

37= 2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये.
आईये अब जानते हैं  यहाँ  7 सितम्बर  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ... Famous Birthdays
1= संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म 7 सितंबर 1887 को हुआ था.

2= स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का जन्म 7 सितंबर 1889 को हुआ था.

3= बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री  टोडर ज़िकोव का जन्म 7 सितंबर 1911 को हुआ था.

4= भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म 7 सितंबर 1917 को हुआ था.

5= ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म 7 सितंबर 1922 को हुआ था.

6= अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट  का जन्म 7 सितंबर 1933 को हुआ था.

7= प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म 7 सितंबर 1934 को हुआ था.

8= मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म 7 सितंबर 1948  को हुआ था.

9= प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म 7 सितंबर 1950 को हुआ था.

10= अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म 7 सितंबर 1963 को हुआ था.
7 सितम्बर  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  Famous Deaths
1= जैरे के राष्ट्रपति रहे मोबुतु सेस सीको का निधन 7 सितंबर 1997 को हुआ था.

2= स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल  के. एम. चांडी का निधन 7 सितंबर 1998 को हुआ था.

3= त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन 7 सितंबर 2013 को हुआ था.

दोस्तों यह लेख काफी सावधानी के साथ लिखा हैं लेकिन गलतियाँ हो ही जाती हैं, अगर आप को कोई गलती या हमारी लेखनी में त्रुटिया मिले तो हमें अवगत कराये ताकि उसे सुधारा  जा सके. अगर आप के पास कोई 7 सितम्बर  से जुडी घटनाये या कोई भी जानकारी हो तो हमें अवश्य बताये ताकि उसे भी इस कालम में जोड़  सके. आप सभी पाठको का धन्यवाद आप ने इस ब्लॉग को अपना समझा और इसे अपना कीमती समय दिया. पढ़ने के लिए..
  • बाहरी कड़ियाँ


7 September Aaj Ka Itihaas, 7 September Itihas,  आज का इतिहास, 7 सितम्बर  का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 7 सितम्बर   के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को,  history of 7 September in hindi,



Top Post Ad