Type Here to Get Search Results !

ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक विचार / 55 Famous Quotes Of Bruce Lee in Hindi

55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi

आज का यह आर्टिकल  ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक अनमोल विचार "55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi" के ऊपर लिखा गया हैं जो जीत कुन डो  के संस्थापक,  मार्शल आर्ट के बादशाह, फिल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और 20वीं सदीं के सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार  ब्रूस ली  (Bruce Lee) के उन विचारो पर आधारित हैं जो हमें जीवन के कठिन से कठिन मार्ग पर आसानी से चलना सिखाती हैं. 

55-Famous-Best-Quotes-Of-Bruce-Lee
  ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक विचार 55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi

विश्व के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट के रूप में  पहचाने जाने वाले ब्रूस ली का जन्म  27 नवम्बर, 1940 को सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में स्थित एक चीनी अस्पताल में हुआ था. उनके पिता का नाम ली होई-च्युएन (Lee Hoi Chuen) था, और माँ का नाम ग्रेस हो (Grace Ho) था. ली होई-च्युएन की पांच संताने थी जिनमे  ब्रूस ली चौथी सन्तान के रूप में थे
जब वो पैदा हुए थे तब उनका नाम हॉस्पिटल की एक नर्स नें ब्रूस (Bruce) रखा था. लेकिन उनका असली नाम "जून फेन ली" था. ब्रूस ली के पिता ली होई च्युएन जाने माने फिल्म अभिनेता थे. और उनकी माता काफी  धनी परिवार से थी.

जब जून फेन ली (ब्रूस ली)   3 माह के थे तभी उन्होंने एक फिल्म में काम किया जोकि 1941 में Golden Gate Girl के नाम से रिलीज हुयी थी.  उसके बाद 1941 से लेकर 1946 तक Child Artist के रूप में  कुल 20 फिल्मों में काम किया. 

धीरे धीरे उम्र बढती गयी. जब वे किशोर अवस्था में आये तब उन्हें  British के लड़के चीनी के नाम पर ताना मारा करते थे और उन्हें हमेशा मानसिक पीड़ा दिया करते थे. इस कारण उन्होंने फैसला लिया की कुछ कर के दिखाना हैं और उसके बाद उन्होंने तब उन्होंने डांस सीखा और Hong Kong में हुए  Cha-Cha प्रतियोगिता को जीता उसके बाद 1953 में कुंगफू मास्टर यिप मैन के यहाँ  कुंफू आर्ट की पूर्ण शिक्षा को ग्रहण किया. और उसके बाद वापस अपने परिवार के पास अमेरिका चले आये और वह डांस प्रशिक्षक के रूप में स्कूल चलाने लगे. 

उन्होंने दिसंबर 1960 में अपनी हाई स्कूल की शिक्षा एडीसन तकनीकी स्कूल  से ली और उसके बाद  उन्होंने 1916 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉशिंगटन (University of Washington) में अपना प्रवेश लिया और अपना मुख विषय नाट्य रखा. उनकी मुलाकात इसी विश्वविद्यालय में लिंडा एमरी से हुयी और ये मुलाकात दोनों को करीब ले आई और  अगस्त 1964 में दोनों ने शादी  कर ली. 

बाद में उन्होंने एक नौकरी भी की जिसमे कुंगफू मास्टर यिप मैन के यहाँ  से सीखे कुंफू आर्ट  का ट्रेनिंग दिया करते थे. और उसके बाद उन्होंने अपना खुद का एक ट्रेनिंग सेंटर खोल लिया. और सिखाने लगे मार्शल आर्ट की जबरदस्त कला को जो खुद से बनायीं थी. और उसका नाम दिया जीत कुने दो (Jeet Kune Do), यानी मुट्ठी को भेदने की कला  और उनकी प्रसिद्धि बढती गयी इस शानदार कला को सिखाने से और उन पर नज़र पड़ी हॉलीवुड की तब वे  हॉलीवुड के सफ़र पर निकल पड़े 

अपने पिता की तरह अभिनेता बन गए, और उनकी  कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स  ऑफिस में तहलका सा मचा दिया हर तरफ  ब्रूस ली का नाम लोगो की जुबा पर छा गया. 

उस समय का हॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ब्रूस ली को लेकर Enter The Dragon था जिसकी सफलता के बाद Bruce Lee को Hollywood का सबसे महंगा सितारा बना दिया. 

अपनी सबसे प्रसिद्ध कला जीत कुने दो के हुनर को बखूबी  दिखाया फिल्म The Green Hornet में जिसे दर्शको ने अत्यधिक सराहा, 1971 में ये फिल्म Fists of Fury भी लोगो की पसंद बनी. 
  • आखिरी समय 

अपनी आखिरी फिल्म 20 जुलाई 1973 को रिलीज हुयी Enter the Dragon जो की सबसे यादगार फिल्मों में से थी. लेकिन  इस फिल्म के रिलीज के पहले अपने  32 वर्ष कि कम आयु में ही उनका निधन हो गया. उनकी मौत का कारण दिमाग में सुजन बताया गया, जो अधिक दर्द निवारक (Pain Killer) दवाई के रिएक्शन के कारण हुआ था.  लिंडा से ब्रूस ली को दो बच्चे हुए जिसमे एक लड़का हुआ जिसका नाम ब्रैनडन ली और लड़की का नाम शैनन ली रखा. 
दोस्तों जैसा की आप जानते हैं मार्शल आर्ट का नाम आते ही हमारी जुबान पर बस एक ही नाम आता हैं Bruce Lee और जिस्म  में जोश सा भर जाता हैं. गज़ब की फुर्ती समय से भी तेज़. मात्र  0.05 सेकंड में ही अपने से 3 फीट दूर खड़े इंसान को धक्का मार कर गिरा देने  में सक्षम. उन्हें कैमरा भी नहीं पकड़ पाता था उनकी इस फुर्ती को देखने के लिए कैमरे को भी स्लो मोसन में चलाया जाता था. वे एक साथ तीन कामो को अंजाम दे सकते थे जैसे किताब पढ़ने के साथ टीवी देखना और वजन उठाना. 

उनको किताबो से भी लगाव था और उनके यहाँ घर में 2000 किताबों की लाइब्रेरी थी.  अपने पुरे जीवन में केवल एक बार ही हारे थे. 

दोस्तों आज इस आर्टिकल में ब्रूस ली  (Bruce Lee) के द्वारा कहे गए कुछ ऐसे अनमोल बातो को भी अब पढ़ते हैं जो हमें सच्चाई का आईना दिखाते हुए इस संघर्ष रूपी जीवन में कुछ नया कर दिखाने का सही मार्ग दिखता हैं आईये पढ़ते कुछ उनके द्वारा कहे गए अनमोल वचनों को.. और उन्हें अपने जीवन में उतरते हुए सफलता की ओर सफ़र करते हैं. 

55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi


Hindi Quotes : 1- तुम अगर कल फिसलना नहीं चाहते हो, 
तो आज सच बोल दो..
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                              

Hindi Quotes :2-  एक अच्छा शिक्षक,
अपने विद्यार्थियों को अपने प्रभाव से बचाता है.
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 3-  खुश रहें अपने आप से लेकिन,
कभी संतुष्ट ना हों..
Bruce Lee - ब्रूस ली
                                                                               
Hindi Quotes : 4-  जीवन की संघर्ष  में हमेशा,
शक्तिशाली या तेज इंसान नहीं जीतता,
बल्कि जो अभी या बाद में जो जीत को हासिल करता हैं  वो, 
 वही होता है जो यह सोचता है कि,  वो जीत सकता है.
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                               

Hindi Quotes : 5-  किसी चीज़ को जानना ही काफी नहीं है, 
हमें उसे लागू भी करना चाहिए..
इच्छा रखना ही बस काफी नहीं है, 
उसे हमें करना भी चाहिए
Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                 

Hindi Quotes : 6- ईश्वर कहीं और नहीं होते, 
बल्कि वो हमारे अंदर ही होते हैं...
ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक विचार                                                                               

Hindi Quotes : 7- मैं कुछ भी किसी को सिखा  नहीं सकता, 
लेकिन खुद को ढूंढने में मदद जरुर कर सकता हूँ...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                               

Hindi Quotes : 8- सीखना संचय करना नहीं होता, 
यह तो उस पल को जीना है. 
जिसकी न कोई शुरुआत है, और न ही उसका कोई अन्त...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 9-  हार मन की एक सोच है, 
इंसान तब तक नहीं हारता है 
जब तक वह हार को सच  मानकर स्वीकार न कर ले...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 10-  मन से ही सभी चीजों का 
अधिकार शुरू होता है...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 11-  अगर मैं कहूँ कि मैं सबसे अच्छा हूँ, 
तो आपको यह लगेगा मैं घमंडी हूँ, 
और अगर मैं यह कहूँ कि मैं अच्छा नहीं हूँ 
तो आप जानते हो मैं झूठ बोल रहा हूँ...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 11-  लक्ष्य का यह मतलब नहीं होता,
की कही न कही पहुचना है, 
लक्ष्य का  मतलब किसी उद्देश्य के लिए आगे बढना होता हैं...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                



Hindi Quotes : 12-  हमेशा शक करने वालों ने कहा, 
आदमी उड़ नहीं सकता...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 13-  हमेशा वास्तविक बने रहो, 
अपने आप पर अभिव्यक्त करो, 
खुद के ऊपर विश्वास रखो, 
और किसी सफल इंसान की नकल ना करो...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                               

Hindi Quotes : 14-  यदि आप ज्यादा समय विचार करने  में  लगाते हैं, 
तो आपको सफलता भी देरी से ही प्राप्त होगी...
 ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक विचार                                                                              

Hindi Quotes : 15-  नकारात्मक सोच को 
अपने मन में प्रवेश करने की अनुमति ना दें, 
क्योंकि यह वो झंखाड़ होती हैं 
जो आत्म-विश्वास कम कर देती हैं...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 16-  यह हमेशा ध्यान  रखिये कोई भी इंसान  
तब तक नहीं हारता, 
जब तक वह अपनी हिम्मत नहीं हारता...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                               

Hindi Quotes : 17-  जीने का सही मायना वही हैं,  
जो दूसरों के लिए जिया जाए...
Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                 

Hindi Quotes : 18-   लक्ष्य को हमेशा महान बनाओ, 
क्योकि बड़े-बड़े प्रयासों में असफल होना भी गर्व की बात हैं...
 55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi                                                                             

Hindi Quotes : 19-  चीजों को वैसे ही  लें जैसी वे हैं, 
जब घूँसा मारना हो तब घूंसा ही मारें, 
और जब लात मारनी हो तो लात ही मारें...
 Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                

Hindi Quotes : 20-  ध्यान दीजिये कि सबसे सख्त पेड़ 
बिलकुल आसानी से टूट जाते हैं,
लेकिन बांस या विलो हवा के साथ मुड़कर बच जाते है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली 

Hindi Quotes : 21-  दूसरों की आलोचना करना
और उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाना, 
बहुत ही आसान है, 
लेकिन खुद को जानना, पूरी ज़िन्दगी ले लेता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली  

Hindi Quotes : 22-  मैं इस संसार  में 
आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नहीं हूँ. 
और ना ही आप इस संसार में 
मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हैं...
  Bruce Lee - ब्रूस ली 

Hindi Quotes : 23-  संसार के सभी ज्ञान, 
आत्मज्ञान के मार्ग पर ही ले जाते हैं...
  Bruce Lee - ब्रूस ली          

Hindi Quotes : 24-  इंसान को गुस्सा जल्द ही 
मूर्ख साबित कर देता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली          

Hindi Quotes : 25-  किसी भी चीज का अधिकार 
मन में ही शुरू होता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली         

Hindi Quotes : 26-  जीवन को जीने की चाबी, 
यही हैं कि, आप अभी क्या हो?
  Bruce Lee - ब्रूस ली        

MANOJ

Hindi Quotes : 27-  सफल योद्धा सिर्फ एक औसत आदमी है, 
जिसके पास लेज़र जैसा फोकस है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                

Hindi Quotes : 28-  हमेशा बहते पानी की तरह रहो, 
क्योकि बहता हुआ पानी कभी भी खराब नहीं होता...
  Bruce Lee - ब्रूस ली      

Hindi Quotes : 29-  लक्ष्य का मतलब हमेशा उसे हासिल ही करना नहीं है, 
प्राय: यह उद्देश्य की ओर बढ़ने में कुछ मदद करता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                         

Hindi Quotes : 30-   मुसीबत को कभी भी
तब तक, मुसीबत में ना डालें, 
जब तक मुसीबत, आपको मुसीबत में ना डाले...
  Bruce Lee - ब्रूस ली       

Hindi Quotes : 31-   अमर होने का ये राज है कि 
पहले आप एक याद रखने योग्य जीवन जियें...
ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक विचार         

Hindi Quotes : 32-  इस पल का न तो कोई आने वाला कल है, 
और ना ही पिछला कल है, 
यह कोई विचारो का फल नहीं है, 
इसलियें यह समय सही है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                                      

Hindi Quotes : 33-  कल की तैयारी आज का कठिन परिश्रम है...
  55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi         

Hindi Quotes : 34-  गलतियाँ हमेशा माफ हो जाती हैं, 
अगर किसी में उन्हें स्वीकार करने की हिम्मत हो...
  Bruce Lee - ब्रूस ली            

Hindi Quotes : 35-  आपके लिए जो उपयोगी हों 
केवल वही रखें, 
और बाकी सारा कुछ बाहर निकाल कर फेंक दे...
  Bruce Lee - ब्रूस ली          

Hindi Quotes : 36-  भाड़ में जाये परिस्थितियां, 
"मैं" अवसरों को पैदा करता हूँ...
  Bruce Lee - ब्रूस ली     

Hindi Quotes : 37-  मुर्ख अच्छे तर्कों से कभी नहीं सीख सकता, 
जो समझदार आदमी मुर्ख के तर्कों से सीख सकता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली      

Hindi Quotes : 38-  कर्म सही या गलत नहीं होता है, 
लेकिन जब कर्म आंशिक, अधूरा रहता है, 
तब सही या गलत की बात  सामने आती है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली               

Hindi Quotes : 39-  आसान जीवन को जीने के  लिए प्रार्थना मत करो, 
एक मुश्किल जीवन और उसको जीने के लिए 
ताकत की प्रार्थना करो...
  Bruce Lee - ब्रूस ली          

Hindi Quotes : 40-  अभ्यास आदमी को पूरा बनाता है, 
लम्बे समय तक अभ्यास करने के बाद, 
हमारा काम प्राकृतिक, कौशलपूर्ण, तेज और स्थिर हो जाता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली       

Hindi Quotes : 41-  अतिरिक्त प्रयास करने का 
अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बना लें...
  Bruce Lee - ब्रूस ली    
Hindi Quotes : 42-  ज्ञान आपको शक्ति देगा, 
लेकिन चरित्र सम्मान देगा 
क्युकि आप का चरित्र ही आपको श्रेष्ठ और महान बनाता है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली    

Hindi Quotes : 43-  अगर आप हर चीज में 
अपने लिए एक सीमा निर्धारित कर देंगे, 
शारीरिक या कुछ और वो आपके काम, 
आपके जीवन मे फ़ैल जायेगा.. 
कोई सीमाएं नहीं हैं सिर्फ ठहराव तथा चुनौतियाँ हैं 
और आपको वहाँ रुकना नहीं है बल्कि उनसे आगे जाना है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली    

Hindi Quotes : 44-  अगर आप अपनी ज़िन्दगी से प्यार करते हैं तो व
क़्त मत बर्वाद करें, 
क्योंकि वो वक़्त ही है जिससे कि ज़िन्दगी बनी होती है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली             

Hindi Quotes : 45-  अगर आप तैरना सीखना चाहते हो तो 
पानी में कूदो, 
सूखी जमीन में कोई भी, कभी भी 
आपकी मदद नहीं कर सकता...
ब्रूस ली के 55 प्रेणादायक विचार    

Hindi Quotes : 46-  अगर किसी चीज के बारे में आप
सोचने में बहुत अधिक समय लगाते हैं 
तो आप जान लीजिये उसे कभी भी नहीं कर पाएंगे...
  Bruce Lee - ब्रूस ली           

Hindi Quotes : 47-  मैं उस इंसान से कभी नहीं डरता 
जिसने १०,००० किक्स का अभ्यास सिर्फ एक बार की हो , 
लेकिन  मैं उस इंसान से जरुर डरता हूँ 
जिसने एक किक का अभ्यास  १०,००० बार की हो...
  Bruce Lee - ब्रूस ली     

Hindi Quotes : 48-  अमरता की सबसे बड़ी कुंजी 
पहले एक यादगार जिंदगी जीने में हैं...
  Bruce Lee - ब्रूस ली           

Hindi Quotes : 49-  आज का सबसे मुश्किल  भरा काम, 
कल की तैयारियों  को  करना हैं...
  Bruce Lee - ब्रूस ली             

Hindi Quotes : 50-  आप जैसा सोचते हो , 
आप वैसा ही बन जाते हो...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                       
Hindi Quotes : 51-  जितना हम अन्य चीजों को अधिक महत्त्व देंगे, 
उतना ही हम  कम महत्त्व खुद को देंगे...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                       
                                           

Hindi Quotes : 52-  खुद का दिखावा करना 
किसी मूर्ख के सामने अपना बड़प्पन दिखाने जैसा  है...
  Bruce Lee - ब्रूस ली      

Hindi Quotes : 53-  सिर्फ मूर्ख इंसान ही 
दिखावे में अपना विश्वास रखते हैं...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                                          
                                              
Hindi Quotes : 54-  जो लोग अज्ञानी होते हैं 
वे अंधेरे में ही भटकते रहते हैं 
उन्हें कभी प्रकाश (सही) की पहचान नहीं होती...
  55 Famous Quotes Of  Bruce Lee in Hindi      

Hindi Quotes : 55-  अकड़ रखने वाले इंसान, 
उन सख्त  पेड़ की तरह होते हैं, 
जो आसानी से टूट जाते हैं...
  Bruce Lee - ब्रूस ली                                                       
                                            

Top Post Ad