दोस्तों आज जानते हैं "26 जून के इतिहास" के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए " 26 June Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.
![]() |
जाने 26 जून के इतिहास के पन्ने को / 26 June Aaj Ka Itihaas |
सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में 26 जून के इस इतिहास के पन्ने में.
26 June Day In Indian And World History Important Event 26 June Aaj Ka Itihaas
1= 1498 :- चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया.
2= 1714 :- स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.
3= 1894 :- जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया.
4= 1906 :- में पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था. यह प्रतिस्पर्द्धा 12 घंटे चली थी.
5= 1909 :- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये.
6= 1919 :-अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ.
7= 1941 :- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला.
8= 1945 :- सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये.
9= 1949 :- बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला.
10= 1952 :- नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया.
11= 1963 :- में अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था. उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था.
12= 1975 :- भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की.
13= 1982 :- एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
14= 1992 :- भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया.
15= 1994 :- पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे.
16= 1999 :- अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को 'बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड' प्रदत्त.
17= 2000 :- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया.
18= 2004 :- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने.
19= 2008 :- बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की.
20= 2013 :- उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये.
21= 2015 :- कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये.
आईये अब जानते हैं यहाँ 26 जून को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ... Famous Birthdays
1= बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म 1838 में हुआ.
2= मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म 1888 में हुआ.
3= परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म 1918 में हुआ.
26 जून को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए कुछ प्रमुख हस्तियाँ. Famous Deaths
1= प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन 1961 को हुआ था.
2= मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन 2004 को हुआ था.
3= कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेटका निधन 1947 को हुआ था.
26 जून को मनाये जाने वाले महत्त्वपूर्ण अवसर उत्सव और त्यौहार Important Days
1= नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं उनकी तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस
- More article: जाने जून में मनाये जाने वाले दिवस उत्सव
दोस्तों यह लेख काफी सावधानी के साथ लिखा हैं लेकिन गलतियाँ हो ही जाती हैं, अगर आप को कोई गलती या हमारी लेखनी में त्रुटिया मिले तो हमें अवगत कराये ताकि उसे सुधार जा सके. अगर आप के पास कोई भी 26 जून से जुडी घटनाये या कोई भी जानकारी हो तो हमें अवश्य बताये ताकि उसे भी इस कालम में जोड़ सकू. आप सभी पाठको का धन्यवाद आप ने इस ब्लॉग को अपना समझा और इसे अपना कीमती समय दिया. पढ़ने के लिए..