Type Here to Get Search Results !

8 मई का इतिहास / 8 May Aaj Ka Itihaas

आईये जाने 8 मई के इतिहास के पन्ने को / 8 May Aaj Ka Itihaas

दोस्तों आज जानते हैं "8 मई आज का इतिहास" में  हुए, कुछ प्रमुख सुखद दुखद घटनाओं के बारे में  एक नज़र में. क्या हुआ था 8 मई के इतिहास के पन्नो में. तो देर कैसी आईये जानते हैं  " 8 मई का इतिहास "  8 May Aaj Ka Itihas.

पद्म विभूषण एवं पद्म भूषण से सम्मानित, सेनिया और बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के जन्मदिवस पर पर शत् शत् नमन" 


8-May-Aaj-Ka-itihaas-History

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में  8 मई  के इस  इतिहास के पन्ने में.


1 = अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने 1360 में  ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये.



2 =  हरनांदो डे सोटो ने 1541 में  मिसीसिपी नदी की खोज की.

3 = मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को 1713 में रूस की राजधानी बनाया गया था.

4 = फ़्राँसिसी वैज्ञानिक और आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक अन्तुआन लावुआज़्ये को 1794 में  भ्रष्टाचार के आरोप में मृत्यु-दण्ड दिया गया.

5 = वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में 1842 को लगी भयंकर  आग  में लगभग  50  लोगो की मौत हो गयी थी.

6 = रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने 1847 में  पेटेंट करवाया था.

7 =  ब्रिटेन और अमेरिका के बीच 1871 में हुए समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ.

8 =  डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन 1886 में  शुरू हुआ था.

9 =  इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच 1898 में खेला गया था.

10 =  आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना 1901 में  की गई.

11 =  दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत 'लेबोदी' ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान 1903 में  भरी थी.

12 = स्वीडन ने फांसी की सजा को 1921 में खत्म कर दिया था.

13 =  महात्मा गांधी ने 21 ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का 1933 में  अनशन रखा था.

14 =  मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी ने 1945 में आत्मसमर्पण किया.

15 =  केंद्र सरकार ने 1954 में चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया था.

16 = विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा 1980 में की.



17 = लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले 1984 को  सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा.

18 = फ्रांस ने 1984 में  आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया.

19 = चीन की 1997 में  सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए.


20 = बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर 1999 में नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला.

21 =  भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के 2000 में  कुलपति नियुक्त हुए.

22 =  पाकिस्तान दौरा रद्द कर 2002 में  न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी.

23 =  श्रीलंका के मुरलीधरन ने 2004 में  521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया

24 = संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को 2006 में  आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत हुआ.
 आईये अब जानते हैं  यहाँ "8 May Aaj Ka Itihaas" 8 मई को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ. 8 May Famous Birthdays.
1 = मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार व्यक्ति "जीन हेनरी डयूनेन्ट का जन्म 8 मई  1828 को हुआ."

2 = उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता "गोपबन्धु चौधरी का जन्म 8 मई  1895 को हुआ."



3 = भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान "स्वामी चिन्मयानंद का जन्म 8 मई 1916 को हुआ."

4 = भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका "गिरिजा देवी का जन्म 8 मई 1929 को हुआ."

5 = प्रसिद्ध इतिहासकार "तपन राय चौधरी का जन्म 8 मई 1926 को हुआ."
8 मई  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  8 May Famous Deaths. 8 मई का इतिहास

1 = बंगाल के  नवाब "मीर क़ासिम का निधन 8 मई 1777 को हुआ था."

2 = भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक "वासुदेव चापेकर का निधन 8 मई 1899 को हुआ था."

3 = भारत के स्वतंत्रता सेनानी "अमीर चन्द का निधन 8 मई 1915 को हुआ था."

4 = भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक "भाई बालमुकुंद का निधन 8 मई  1915 को हुआ था."

5 = प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार "आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन 8 मई  1982 को हुआ था."

6 = भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार "देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन 8 मई  1993 को हुआ था."

7 = भारत के मशहूर ध्रुपद गायक "ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन 8 मई  2013 को हुआ था."
8 मई  के महत्वपूर्ण दिवस. - Important Days of 8 May.
1 = विश्व थैलेसिमिया दिवस

2 = विश्व रेडक्रॉस दिवस


जाने 8 मई के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को, 8 May Aaj Ka Itihaas, 8 May Day In Indian And World History,  8  मई का इतिहास, 8  May Itihas,

Top Post Ad