Type Here to Get Search Results !

21 मई का इतिहास / 21 May Aaj Ka Itihaas


आईये जाने 21 मई के इतिहास के पन्ने को / 21 May Aaj Ka Itihas

दोस्तों आज जानते हैं "21 मई आज का इतिहास" में  हुए, कुछ प्रमुख सुखद दुखद घटनाओं के बारे में  एक नज़र में. क्या हुआ था 21 मई के इतिहास के पन्नो में. तो देर कैसी आईये जानते हैं  "21 मई का इतिहास 21 May Aaj Ka Itihas.

21-May-Aaj-Ka-itihaas-History

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में  21 मई  के इस  इतिहास के पन्ने में.

1 = फ्रांस के प्रिंस लुइस ने 1216 में इंग्लैंड में प्रवेश किया.

2 = पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने 1502 में दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की.

3 =  जनरल जॉन सोबिस्की 1674 में  पोलैंड के राजा चुने गये.

4 = प्रशासनिक सहूलियत के लिए 1790 में  पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया.
5 = अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर की सड़कों पर 1819 में  पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्फिवट वॉकर कहा जाता था.

6 = अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1832 में  पहली बार नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया.

7 = 1840 में न्यूजीलैंड काे ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया.

8 = दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा 1851 को  समाप्त हुई.

9 = यूरोप में माउंट रिगी पर 1871 को  पहली रैक रेल सेवा  शुरुआत हुई.

10 = अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना 1881 में  की गई.
11 = यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना 1881 में  हुई.

12 = पियरे मोरो 1881 में  फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए.

13 = पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना 1904 में  हुई.

14 = 1908 में  पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया.

15 = अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 1918 में महिलाओं को मतदान की अनुमति दी.

16 =  पाकिस्तान का क्वेटा शहर में 1935 को आये  भूकंप में 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई.

17 = 1965 में मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720ई  के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई.

18 = दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटीरिया में 1983 को  हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई.

19 = तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में 1991 को हुए आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई. श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों के संगठन लिट्टे ने राजीव पर आत्मघाती हमला करवाया.

20 = सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से 1994 में  नवाजी गईं.

21 =  दक्षिणी यमन द्वारा 1994 में उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा.

22 = प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने 1996 में  विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की.

23 = 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों ने 1998 में  त्यागपत्र दिया.

24 = माइक्रोसॉफ्ट और सेगा ने 1998 में होम वीडियो सिस्टम के लिए करार की घोषणा की.

25 = बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 2002 में  6 महीने कारावास की सज़ा मिली.

26 = विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने 2003 में  तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी.

27 = 2010  में उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.
28 =  इटली में 2012 को आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई.
 आईये अब जानते हैं  यहाँ "21 May Aaj Ka Itihaas "21 मई को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ. 21 May Famous Birthdays.
1 = ब्रितानी कवि "अलेक्जेंडर पोप का जन्म 21 मई 1688 को हुआ".

2 = हिन्दी साहित्य के कवि "सुमित्रानंदन पंत का जन्म 21 मई 1900 को हुआ".

3 = भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार "शरद जोशी का जन्म 21 मई 1931 को हुआ".

4 = ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री "मैल्कम फ्रेजर का जन्म 21 मई 1930  को हुआ".

5 = भारतीय अभिनेता "मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म 21 मई 1960 को हुआ".

6 = मशहूर निर्देशक, संवाद लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई 1971 को हुआ".
21 मई  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए कुछ प्रमुख हस्तियाँ. 21 May Famous Deaths. 21 मई का इतिहास.
1 = 'रुस्तम-ए-ज़मां' पहलवान "गामा पहलवान का निधन 21 मई 1960  को हुआ था."

2 = भारत के सातवें प्रधानमंत्री "राजीव गाँधी का निधन 21 मई 1991 को हुआ था."

जाने 21 मई के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को, 21 May Aaj Ka Itihaas, 21 May Day In Indian And World History,  21  मई का इतिहास, 21 May Itihas,

Top Post Ad