Type Here to Get Search Results !

जाने कमला नेहरू की जीवनी - Kamala Nehru Biography In Hindi

जाने कमला नेहरू की जीवनी – Kamala Nehru Biography In Hindi

दोस्तों आज के आर्टिकल (Biography) में जानते हैं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की पत्नी (कमला नेहरू  की जीवनी” (Kamala Nehru Biography) के बारे में.


Kamala-Nehru-Biography-In-Hindi

एक झलक कमला नेहरू की जीवनी पर :

कमला नेहरू का जन्म दिल्ली में 1 अगस्त, 1899 में हुआ.  कमला नेहरू पंड़ित 'जवाहरलाल कौल की बेटी थीं जो दिल्ली के व्यापारी थे. और इनका परिवार परंपरागत कश्मीरी ब्राह्मण था. Kamala Nehru के दो छोटे भाई थे. चंदबहादुर कौल, कैलाशनाथ कौल और एक छोटी बहन भी थी स्वरूप काट्जू .



शिक्षा :
उस समय शिक्षा का इतना खुला माहौल ना था. जिस कारण लडकियों को घर से बाहर जाने की स्वतंत्रता नही थी. और उन्हें घर में ही रहना पड़ता था. इस कारण घर पर ही रह कर उन्हें हिंदी का साधारण ज्ञान मिल पाया था. कमला जी  देखने में बहुत सुंदर और सुशील थी जिस कारण मोतीलाल नेहरू  ने अपने पुत्र जवाहरलाल जी  के लिए उन्हें पसंद किया और उन्हें अपने घर की बहु बनाने की सोची.

इन्हें भी पढ़े:

विवाह :
कमला जी की उम्र जब 17 वर्ष की हुयी तब उनका विवाह 8 फरवरी 1916 को जवाहरलाल नेहरू जी से करा दिया गया. उस समय नेहरू जी की उम्र 26 वर्ष की थी. विवाह के बाद  मोतीलाल नेहरु के घर का पश्चिमी वातारवण था और उन्हें अंग्रेजी का ज्ञान नहीं था जिसके कारण कमला जी को बहुत परेशानी हुयी घर में रह कर आपस में तालमेल बैठाने में. इसी कारण शुरुआत के दिनों में जवाहरलाल जी और कमला नेहरू जी  में आपस में कम पटती थी लेकिन बाद में भारतीय आचार-विचार और नेहरु जी के राजनैतिक कार्यो में सक्रियता से रूचि लेने के कारण दोनों के संबध मधुर हो गये थे.

विदेशी वस्त्र तथा शराब का विरोध :
गांधीजी द्वारा सन 1921 के दौरान चलाये गए असहयोग आंदोलन में कमला नेहरू जी ने इलाहाबाद के अन्दर एक सक्रीय महिलाओं का एक समूह गठित किया. और उन्होंने विदेशी वस्त्र तथा शराब बिक्री का विरोध किया और और सक्रीय महिलाओं का नेतृत्व करते हुए उन सभी दुकानों का घेराव किया. देश के प्रति कमला नेहरू में असीम प्रेम था उनमे गज़ब का आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता थी.



भाषण :
अंग्रेजो द्वारा जब जवाहरलाल नेहरू को राष्ट्रद्रोही भाषण के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया तब Kamala Nehru जी ने ही उनकी जगह ली और उनका लिखा हुआ भाषण एक सभा में पढ़ा. और इसी तरह देश की स्वतन्त्रता में अपना योगदान देने लगी.

जाने कमला नेहरू की जीवनी – Kamala Nehru Biography In Hindi

गिरफ्तारी :
देश के लिए लगातार अंग्रेजो के खिलाफ विरोध करने के कारण उस दौरान उन्हें दो बार गिरफ्तार भी किया.  गांधी जी द्वारा चलाया गया ऐतिहासिक दांडी यात्रा में भी उन्होंने बढ-चढ कर हिस्सा लिया और महिला जागरण तथा स्वदेशी के प्रचार में पूरी सक्रियता के साथ जुडी रही.


Kamala-Nehru-Biography
जवाहरलाल नेहरू, कमला नेहरू और इंदिरा गांधी


इंदिरा जी का जन्म :

Kamala Nehru ने 19 नवम्बर 1917 में अपने आवास आनंद भवन में बेटी  प्रियदर्शनी को जन्म दिया जो बड़ी होके अपने पिता की तरह देश की प्रधानमंत्री बनी और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष भी रहीं. इसी के साथ  नवंबर 1924 में कमला जी ने एक पुत्र को भी जन्म दिया लेकिन उस पुत्र का निधन दो दिन के बाद ही हो गया क्युकी उसका जन्म समय से पहले हो गया था.

इन्हें भी पढ़े:

गांधी आश्रम में :
कस्तूरबा गांधी जी के साथ कमला नेहरू ने अपना कुछ समय भी बिताया. महात्मा गांधी जी के आश्रम में और वही लोकप्रिय प्रसिद्ध समाजवादी राजनेता जयप्रकाश नारायण जी की पत्नी प्रभावती देवी जी से भी मुलाकात हुयी और दोनों में गहरी मित्रता हो गयी थी.

निधन :
बचपन से स्वस्थ रहने वाली कमला जी को क्षय रोग की बीमारी लग गयी और यह बीमारी लगातार बढती गयी जिसके कारण उनके इलाज के लिए उन्हें स्विट्जरलैंड ले जाया गया आखिरकार 28 फरवरी 1936 को स्विट्जरलैंड में स्थित एक अस्पताल में उनका निधन हो गया.


दोस्तों अगर कमला नेहरू की जीवनी Kamala Nehru Biography In Hindi के इस लेख को  लिखने में मुझ से कोई त्रुटी हुयी हो तो छमा कीजियेगा और इसके सुधार के लिए हमारा सहयोग कीजियेगा. आशा करता हु कि आप सभी को  यह लेख पसंद आया होगा. धन्यवाद आप सभी मित्रों का जो आपने अपना कीमती समय Wahh Blog को दिया.


Top Post Ad