Type Here to Get Search Results !

जाने 5 सितम्बर के इतिहास के पन्ने को / 5 September Aaj Ka Itihaas

5 सितम्बर  का  इतिहास  / 5 September Aaj Ka Itihaas / History Of 4 September In Hindi

दोस्तों आज जानते हैं  "5 सितम्बर का इतिहास" के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  
" 5 September  Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.
5-September-Aaj-Ka-itihaas-History
जाने  5 सितम्बर  के इतिहास के पन्ने को / 5 September Aaj Ka Itihaas

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में 5 सितम्बर  के इस  इतिहास के पन्ने में.
5 September Day In Indian And World History Important Event
1= 1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी.

2= 1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया.
3= 1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित.

4= 1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ.

5= 1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ.

5 सितम्बर  का  इतिहास  / 5 September Aaj Ka Itihaas / History Of 4 September In Hindi

6= 1944 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की.

7= 1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी.

8= 1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया.

9= 1986: हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट कराची में मौत हो गई थी.

10= 1987 - अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया.
11= 1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये.

12= 1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया.

13= 1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर.

14= 2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं.

15= 2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये.

16= 2002 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे.

17= 2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई.
18= 2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की.

19= 2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया.

20= 2011 - भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया.

21= 2011 -  जापान के शिकोकू द्वीप पर आए शक्तिशाली तूफान में कम से कम १५ लोगों की मौत हो गई और ४३ लोग लापता हैं.

22= 2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी.
आईये अब जानते हैं  यहाँ  5 सितम्बर  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ... Famous Birthdays
1= तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म 5 सितंबर 1872 को हुआ था.

2= भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था.
3= प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म 5 सितंबर 1905 को हुआ था.

4= भारतीय क्रिकेटर फ़िरोज़ पलिया का जन्म 5 सितंबर 1910 को हुआ था.

5= अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म 5 सितंबर 1933 को हुआ था.

6= भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का जन्म 5 सितंबर 1986 को हुआ था.
5 सितम्बर  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  Famous Deaths
1= अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन 5 सितंबर 1986 को हुआ था.

2= भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का निधन 5 सितंबर 1986 को हुआ था.

3= भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन 5 सितंबर 1991 को हुआ था.
4= हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन 5 सितंबर 1995 को हुआ था.
5= विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 को हुआ था.

5 सितम्बर  को मनाये जाने वाले  महत्त्वपूर्ण अवसर उत्सव और त्यौहार  Important Days
1= शिक्षक दिवस




दोस्तों यह लेख काफी सावधानी के साथ लिखा हैं लेकिन गलतियाँ हो ही जाती हैं, अगर आप को कोई गलती या हमारी लेखनी में त्रुटिया मिले तो हमें अवगत कराये ताकि उसे सुधारा  जा सके. अगर आप के पास कोई 5 सितम्बर  से जुडी घटनाये या कोई भी जानकारी हो तो हमें अवश्य बताये ताकि उसे भी इस कालम में जोड़  सके. आप सभी पाठको का धन्यवाद आप ने इस ब्लॉग को अपना समझा और इसे अपना कीमती समय दिया. पढ़ने के लिए.. 
  • बाहरी कड़ियाँ



5 September Aaj Ka Itihaas, 5 September Itihas,  आज का इतिहास, 4 सितम्बर  का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 5 सितम्बर   के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को,  history of 5 September in hindi,

Top Post Ad