Type Here to Get Search Results !

जाने 18 जुलाई के इतिहास के पन्ने को / 18 July Aaj Ka Itihaas

18 जुलाई  का  इतिहास  / 18  July  Aaj Ka Itihaas / आज का इतिहास /  Aaj Ka Itihas

दोस्तों आज जानते हैं  "18 जुलाई  के इतिहास" के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  "18 July Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.


18-July-Aaj-Ka-itihaas-History


सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में "18  जुलाई  के इस  इतिहास" के पन्ने में.
18 July Day In Indian And World History Important Event
1= 1290 - इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम ने यहूदियों को बाहर निकालने का आदेश दिया.

2= 1630 - स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया.

3= 1737 - बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया.

4= 1743 - न्यूयार्क के साप्ताहिक अखबार में आधे पृष्ठ पर विज्ञापन प्रकाशित हुआ जोकि किसी भी अखबार में पहली बार आधे पेज पर प्रकाशित होने वाला विज्ञापन था.
5=  1781 - ईसवी को ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया.  

6= 1857 - भारत में बॉम्बे अब मुंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई.

7= 1872 - ब्रिटेन में गुप्त मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई.

8= 1931 - पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया.

9= 1932 - यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

10= 1943 - ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया.

11= 1947 - सम्राट जॉर्ज षष्टम ने भारतीय स्वतंत्रता विधेयक पर हस्ताक्षर किए.

12= 1951 - दक्षिणी अमेरिकी देश उरुग्वे में संविधान को स्वीकृति दी गई.
13= 1968 - कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई.

14= 1973 - अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना.

15= 1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया.

16= 1980 - टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया.

17= 1985 - सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

18= 1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती.

19= 1999 - फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया.

20= 2002 - तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल.

21=  2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण.

22=  2002 -  डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए.

23=  2002 - सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की.

24=  2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने.

25=  2004 - अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया.

26=  2005 - मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया.

27=  2007 - भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.
28=  2008 - भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया.
आईये अब जानते हैं  यहाँ  18 जुलाई  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ... Famous Birthdays
1=  भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली  का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था. 

2=  नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था. 

3=  गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को हुआ था. 

4=  भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म 18 जुलाई 1946 को हुआ था. 

5=  भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड  अभिनेत्री , एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था. 

6=  भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996  को हुआ था. 
18 जुलाई  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  Famous Deaths
1=  विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन  18 जुलाई 1999   को हुआ था. 

2=  भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह 1948 का निधन  18 जुलाई 1948  को हुआ था. 

3=  भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन  18 जुलाई 1998  को हुआ था. 

4=  हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन  18 जुलाई 2012  को हुआ था. 

5=  हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन  18 जुलाई 2016 को हुआ था. 
दोस्तों यह लेख काफी सावधानी के साथ लिखा हैं लेकिन गलतियाँ हो ही जाती हैं, अगर आप को कोई गलती या हमारी लेखनी में त्रुटिया मिले तो हमें अवगत कराये ताकि उसे सुधार जा सके. अगर आप के पास कोई भी 18 जुलाई  से जुडी घटनाये या कोई भी जानकारी हो तो हमें अवश्य बताये ताकि उसे भी इस कालम में जोड़  सके. आप सभी पाठको का धन्यवाद आप ने इस ब्लॉग को अपना समझा और इसे अपना कीमती समय दिया. पढ़ने के लिए.. 

18 July  Aaj Ka Itihaas, 18 July  Itihas,  आज का इतिहास,  18 जुलाई  का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, जाने 18 जुलाई  के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को,  history of 18 July  in hindi,

Top Post Ad