Type Here to Get Search Results !

जाने 15 जून के इतिहास के पन्ने को / 15 June Aaj Ka Itihaas

15 जून का  इतिहास  / 15 June Aaj Ka Itihaas / आज का इतिहास /  Aaj Ka Itihas

दोस्तों आज जानते हैं  15 जून को हुए कुछ प्रमुख घटनाओं के इतिहास को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  "इतिहास के पन्ने" नामक कालम के जरिये.
15-June-Aaj-Ka-itihaas-History
जाने 15 जून के इतिहास के पन्ने को / 15  June Aaj Ka Itihaas

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में  15  जून के इस  इतिहास के पन्ने में.
15 June Day In Indian And World History
1=  कलकत्ता में शेयर बाज़ार की शुरुआत 15 जून 1908 हुई थी. 


2=   अर्जेन्टीना की सेना ने फ़ाकलैंड में 15 जून 1982 को  ब्रिटिश सेना के समक्ष अपना समर्पण किया था. 

3=  इस्रायल और वैटीकन सिटी में 15 जून 1994 को राजनयिक संबंध स्थापित हुए. 

4=  आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में 15 जून 1997 को  डी-8 नामक संगठन का गठन किया था. 

5=   ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को लेकर 15 जून 2004 को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली थी.

6=  जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 15 जून 2005 को 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर  नया विश्व रिकार्ड बनाया. 

7=  भारत और चीन ने मिलकर  15 जून 2006 को पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया. 

8=  आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 15 जून 2008 को  पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी. 
आईये अब जानते हैं  यहाँ 15 जून को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ...
1=  भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म 15 जून 1950 को  राजस्थान के चूरु जिले के शादूलपुर नामक स्थान मे हुआ.


2=  गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले भारतीय समाजसेवी,  पद्मभूषण से सम्मानित अन्ना हजारे का जन्म 15 जून 1937 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के रालेगन_सिद्धि गाँव में हुआ.

3=  भारतीय सिनेमा की गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को हुआ . 

4=  फ़्राँस के भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी सेड्रिक पायोलिन का जन्म 15 जून, 1969 को हुआ . 


5=  भारतीय ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का जन्म 15 जून 1932 को  हुआ .

6=  प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमन्नारायण अग्रवाल का जन्म 15 जून 1912 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ .

7= ब्रिटिश-विरोधी भारतीय बंगाली क्रांतिकारी और अंतर्राष्ट्रवादी विद्वान तारकनाथ दास का जन्म 15 जून 1884 को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के कंचरापुरा के करीब मजूपारा में हुआ .
15 जून को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ. 
1=  दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक शिव दयाल साहब का  निधन  15 जून 1878 को हुआ था.

दोस्तों यह लेख काफी सावधानी के साथ लिखा हैं लेकिन गलतियाँ हो ही जाती हैं, अगर आप को कोई गलती या हमारी लेखनी में त्रुटिया मिले तो हमें अवगत कराये ताकि उसे सुधार जा सके. अगर आप के पास कोई भी 15 जून से जुडी घटनाये या कोई भी जानकारी हो तो हमें अवश्य बताये ताकि उसे भी इस कालम में जोड़  सकू. आप सभी पाठको का धन्यवाद आप ने इस ब्लॉग को अपना समझा और इसे अपना कीमती समय दिया. पढ़ने के लिए.. 



जाने 15 जून के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को, 15 June Aaj Ka Itihaas, 15  June Day In Indian And World History 15 जून का इतिहास, 15 June Itihas, 15 जून का  इतिहास  / 15 June Aaj Ka Itihaas / आज का इतिहास /  Aaj Ka Itihas

Top Post Ad