Type Here to Get Search Results !

जाने 1 जुलाई के इतिहास के पन्ने को / 1 July Aaj Ka Itihaas

दोस्तों आज जानते हैं  "1 जुलाई  के इतिहास" के पन्ने को और बीते हुए कल की कुछ प्रमुख घटनाओं को एक नज़र में.. क्या हुआ था हमारे बीते हुए कल में Wahh.in के द्वारा लिखे गए  " 01 July Aaj Ka Itihaas" नामक कालम के जरिये.

01-July-Aaj-Ka-itihaas-History

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में  1 जुलाई  के इस  इतिहास के पन्ने में.
01 July Day In Indian And World History Important Event
1= 1781 - मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (परांगीपेट्टई) का युद्ध.

2= 1852 - सिंध में पहला डाक टिकट जारी किया गया.

3= 1862 - कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ.

4= 1878 - कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ. 

5= 1879 - भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई. 

6= 1881: आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई.

7= 1921 - चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन किया गया.

8= 1948: मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया. 

9= 1949 - जब स्‍वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर.  

10= 1949 को त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा. 

11= 1852 - सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ' सिंध डाक (Scinde Dawk)' नामक डाक टिकट जारी किया गया. 

12= 1955 - इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया. 

13= 1960 - घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे 1 जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया था. 

14= 1964 - भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना. 

15= 1965 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया.

16= 1968 - 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए.

17= 1979 - इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया. 

18=1987: न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन 'डब्लूएएफएन' स्थापित किया किया.

19= 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता. 

20= 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता. 

21= 1991 - बारसा संधि भंग की गयी.

22= 1994 - रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण.

23= 1994 - विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या.

24= 1994: यासर अराफ़ात 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे.

25= 1995 - सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया. 

26= 1996 - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू. 

27= 1997 - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द. 

28= 1997 - देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई. 

29= 1997: ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था.

30= 2000 - लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया. 

31= 2003 - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता. 

32= 2004 - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया. 

33= 2006 -  एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते.

34= 2006 - अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।

35= 2006 - 1 जुलाई, को परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने. 

36=2006 - ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा. 

37= 2007 - दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ.

38= 2008 - गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा.

39= 2013 - नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन1 की खोज की है.
आईये अब जानते हैं  यहाँ 1 जुलाई  को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, और देते हैं उन्हें जन्म दिन की बधाईयाँ... Famous Birthdays 
1= भारत रत्न सम्मानित, पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बंगाल के निर्माता डा. विधान चंद्र राय का जन्म 1882 में हुआ था. उनके जन्म दिन को देश में डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है.

2= भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर बेनेगल रामा राव का जन्म 1889 में हुआ था.

3= मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया  का जन्म 1938 में हुआ था.

4= भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म 1925 में हुआ था.

5= भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म 1927  में हुआ था.

6= हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक,  सुधाकर पाण्डेय का जन्म 1927  में हुआ था.

7= उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म 1928 में हुआ था.

8= महावीर चक्र और परमवीर चक्र विजेता  शहीद अब्दुल हमीद का जन्म 1933  में हुआ था.
9= वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म 1933 में हुआ था.

10= वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप का जन्म 1935 में हुआ था.

11=बाँसुरी वादक और संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1938 में हुआ था.

12= सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये गुफरान आज़म का जन्म 1943 में हुआ था.

13= उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 1973  में हुआ था.

14= प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म 1949 में हुआ था.

15= दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार - डॉ. तुलसीराम का जन्म 1949 में हुआ था.

16= मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का जन्म 1952 में हुआ था.
1 जुलाई  को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  Famous Deaths
1= स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन 1941 में हुआ था. 

2= भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1962 में हुआ था. 

3= आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन  का निधन 1962 में हुआ था. 
1 जुलाई  को मनाये जाने वाले  महत्त्वपूर्ण अवसर उत्सव और त्यौहार  Important Days
1= राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)

2= भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस

3= अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस

4= राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस


दोस्तों यह लेख काफी सावधानी के साथ लिखा हैं लेकिन गलतियाँ हो ही जाती हैं, अगर आप को कोई गलती या हमारी लेखनी में त्रुटिया मिले तो हमें अवगत कराये ताकि उसे सुधार जा सके. अगर आप के पास कोई भी 1 जुलाई  से जुडी घटनाये या कोई भी जानकारी हो तो हमें अवश्य बताये ताकि उसे भी इस कालम में जोड़  सकू. आप सभी पाठको का धन्यवाद आप ने इस ब्लॉग को अपना समझा और इसे अपना कीमती समय दिया. पढ़ने के लिए.. 

जाने 1 जुलाई  के इतिहास के पन्ने को और प्रमुख घटनाओ को, 01 July  Aaj Ka Itihaas, 30 जून का इतिहास, 01 July  Itihas, 01 July  Aaj Ka Itihaas, आज का इतिहास,  Aaj Ka Itihas, history of 01 July  in hindi,


Top Post Ad