Type Here to Get Search Results !

Avtar Singh Mauni Guinness Book Of World Records

अवतार सिंह मौनी गिनीज बुक ऑफ़ वर्ड रिकार्ड 

पगड़ी सरदारों की शान होती हैं. जी हां आज इस आर्टिकल में बात करते हैं एक ऐसे विश्व रिकार्ड की जिसे जान कर आप भी हैरत में पड़  जायेंगे.  आज तक भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इतनी भारी और लम्बी पगड़ी शायद ही किसी ने पहनी हो. इसका वजन तो आम इन्सान उठा भी नहीं सकता.

और इसी पगड़ी को एक इन्सान लगभग 16 साल से लगातार पहनता आ रहा हैं. और इसी  वजह से उसे विश्व रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करने के लिए जगह मिली. और इसे रिकार्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुनकिन सा बन गया हैं..
Avtar-Singh-Mauni-Guinness-Book-Of-World-Records
Avtar Singh Mauni Guinness Book Of World Records 

बताते चले की यह रिकार्ड दर्ज हुआ हैं पंजाब के रहने वाले  सरदार अवतार सिंह मौनी के नाम. इनका  यह अजीब शौख उनकी पहचान बन गयी और उन्हें विश्व में जाना जाने लगा.

60 वर्षीय अवतार सिंह पिछले १६ वर्षो से लगता पहनते चले आ रहे हैं यह पगड़ी, जिसका वजन 45 किलो हैं. और इस पगड़ी की लम्बाई  2115 फुट है, वैसे  सिक्ख सभी पगड़ी  पहनते  हैं लेकिन उसकी लम्बाई लगभग 16 से  22 फुट ही होती है.. लेकिन इसकी लम्बाई  2115 फुट है,  इस पगड़ी का वजन और लम्बाई सुन कर आप भी चकित हो गए होंगे कैसे एक इन्सान इसे पहनता होगा?

अवतार सिंह अपनी पगड़ी के बारे में कहते हैं इसकी जीतनी लम्बाई हैं अगर देखा जाए तो ओलिंपिक साइज के 13 स्वीमिंग पूल के बराबर हैं. इसको पहनने के लिए 6 घंटे लगते हैं. और इतनी लम्बी पगड़ी अभी तक दुनिया में किसी भी व्यक्ति ने नहीं पहनी हैं..

इसी पगड़ी के कारण वो घरो के आम दरवाजों से प्रवेश नहीं कर पाते उन्हें दिक्कत होती हैं और अवतार सिंह कभी कार में भी  नहीं बैठ पाते, वो हमेशा अपनी बुलेट बाइक की ही सवारी करते हैं. और वो कहते हैं की मुझे कभी भी पगड़ी से दिक्कत नहीं हुयी और मुझे अच्छा लगता हैं इसे पहना.

अगर मैं इसे जिस दिन ना पहनू तो ऐसा लगता हैं जैसे कुछ खो सा गया हो खाली-खाली सा लगता हैं. सर पर जैसे कुछ  हो ही ना. और अगर इसे नहि पहनते तो ठीक से चल भी नहीं पाते  और लड़खड़ा कर गिरने लगते हैं, और इससे उन्हें एहसास हो जाता  हैं की पगड़ी मैंने नहीं पहनी हुयी हैं.
पगड़ी उनकी शान भी हैं और जान भी बिना इसके वो बिलकुल अपने आप को अधुरा समझाते हैं आज जो भी पहचान हैं उनकी पगड़ी की वज़ह से हैं आज वो सब के लिए हैरत बने हुए हैं..

इससे पहले   गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के होल्डर मेजर सिंह ने पहनी पगड़ी जिसकी लम्बाई 1312 फुट की थी.. और इस लम्बाई को पछाड़ा हैं अवतार सिंह ने 2115 फुट की पगड़ी लगातार 16 वर्षो से पहन कर.

अवतार सिंह का पूरा पहनावा कुछ इस तरह से हैं:-
पगड़ी जिसका वजन 45 किलो हैं जिसमे पगड़ी में लगने वाले नीले और संतरी कलर के कपडे का वजन 30 किलो और उसी के साथ इसमे  लगने वाले गहनों का वजन 15 किलो कुल मिला कर पगड़ी का वजन 45 हो जाता हैं. और इसके साथ कृपाण भी रखते हैं और साथ में हाथो में भारी वजन का कड़ा पहनते हैं जिसका वजन   39 किलो हैं..

उनका यह सब करने का एक मात्र उद्देश्य हैं की सिखों की पगड़ी का अलग पहचान बनाना और अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना लोगो के बीच.
अवतार सिंह जी जहा भी जाते हैं वहा इन्हें देखते ही लोगो की भीड़ लग जाती हैं.  लोग इनके पास आ जाते हैं और इनके साथ फोटो खिचवाने के लिए वह के लोगो में एक दुसरे में होड़ सी लग जाती हैं और लोग इन्हें आश्चर्य से देखते हैं और अचम्भित हो जाते हैं.  और सोचते हैं हैं की इतनी उम्र के बावजूद इतनी भारी पगड़ी और इतना भारी कड़ा, इनकी तारीफ में लोगो के पास शब्द कम पड़ जाते हैं. 

Guinness Book Of World Records. अवतार सिंह मौनी गिनीज बुक ऑफ़ वर्ड रिकार्ड. Guinness World Records,  Avtar Singh Mauni World Records,  

Note: दोस्तों बहुत सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य  में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया हमें क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं ताकि उन त्रुटियों को सुधार सके हम. आशा हैं की आप हमारा साथ देंगे  धन्यवाद ..

और ज्यादा वर्ड रिकार्ड के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे  

Top Post Ad