Type Here to Get Search Results !

104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज कर इसरो ने रचा दुनिया में एक नया इतिहास

भारत ने 104 सैटेलाइट  लांच कर बनाया वर्ड रिकॉर्ड 

श्रीहरिकोटा:-104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज कर इसरो ने रचा दुनिया में एक नया इतिहास आज भारत और भारत में रहने वाले सभी नागरिको के लिए बड़े ही गर्व का दिन हैं।

15 फरवरी  2017 यानि आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर 104 सैटेलाइट को लांच  किया गया.  और इसकी कामयाबी का  एलान ठीक 10: 02 मिनट पर इसरो ने किया।
isro-ne-banaya-world-record-launch-kiye-104-satellites

बताते चले यह रिकॉर्ड  भारत से पहले रूस के नाम था जो एक साथ 37 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे थे। अब यह रिकार्ड भारत के नाम हो गया और इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब और इन देशो को कई साल लगेंगे।

104 सैटेलाइट  में से 3 सैटेलाइट  भारत के है और  96 अमेरिका के  और एक एक  सैटेलाइट  इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के  हैं।  जिनका कामयाबी के साथ प्रक्षेपित कर भारत ने एक  नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

इस कामयाबी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता के  लिए बधाई देते हुए कहा की यह देश के लिए गर्व की बात हैं और साथ ही प्रधानमंत्री ने देश की तरफ से भारत के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के उन सभी वैज्ञानिकों को सलाम किया जो इस कामयाब मिशन के लिए कार्य कर रहे थे। और  इस कामयाबी के लिए  राष्ट्रपति  ने भी बधाई दी।


Top Post Ad