Type Here to Get Search Results !

15 साल की उम्र में भारतीय लड़की ने बनाया 5 विश्व रिकार्ड

भारत की बेटी के नाम 5 विश्व रिकार्ड 

अपनी बौद्धिक क्षमता के चलते भारत की बेटी विलासिनी  ने अपने नाम किये 5 विश्व रिकार्ड. और भारत का बढाया  गौरव. 
आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से बात करते हैं भारत की इस बेटी के बारे में जो श्रीविल्लीपुतुर के कलसिंगालिंगम विश्वविद्यालय में बीटेक कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं. जो विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं और इसी प्रतिभा के चलते अपने नाम किया पांच विश्व रिकार्ड
15-year-old-prodigy-holder-of-5-world-records

आज विलासिनी की प्रतिभा का लोहा भारत ही नहीं पूरा विश्व मानता हैं. छोटी सी उम्र में वो कर दिखाया जिसे हम सब कल्पना भी नहीं कर सकते.  
Visalini-5-World-Records-Holder

15 साल की उम्र में विलासिनी  ने अपने नाम किया  5 विश्व रिकार्ड 

विलासिनी की माँ ने बताया की जब वो महज 11 वर्ष की थी तब हम सब को एहसास हुवा उसकी इस बौद्धिक क्षमता का और उसके बाद हम सब ने उसके लिए हर वो कार्य करने लगे जिसके कारण उसे उसकी मंजिल मिल जाए उसे हर अवसर का लाभ उसे  उठाने दिया. और वो लगातार आगे बढ़ने लगी. और उसी का परिणाम हैं की आज विलासिनी के नाम सबसे अधिक बौद्धिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा जांच प्रणाली (International English Language Testing System) सहित पांच विश्व रिकार्ड हैं। 


Top Post Ad